{"_id":"5b48f95e4f1c1b49748b473f","slug":"191531509086-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से नीचे गिरकर घायल ठेकेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से नीचे गिरकर घायल ठेकेदार की मौत
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी/खतौली। गांव सठेड़ी में आम के पेड़ से गिरकर एक बाग ठेकेदार की मौत हो गई। ठेकेदार की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
रतनपुरी के गांव सठेड़ी निवासी शाहिद (50) पुत्र हुसैन ने सलावा रोड़ पर आम का बाग ठेके पर ले रखा था। बुधवार सुबह 10 बजे शाहिद बाग में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह जमीन पर आ गिरा। परिजन उसे तत्काल बेगराजपुर मेडिकल कालेज में ले गए। जहां से गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार रात अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर बाद गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।