{"_id":"5b328f9f4f1c1bf96e8ba2f0","slug":"191530040223-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लास्ट पीड़ितों को मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लास्ट पीड़ितों को मुआवजे की मांग
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लास्ट पीड़ितों को मुआवजे की मांग
मुजफ्फरनगर। सरवट में पीर के पास हुए ब्लास्ट के पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को एक ज्ञापन भी दिया गया।
सरवट पीर के पास कबाड़ी की दुकान पर ब्लास्ट की घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए। इस हादसे से लोगों में अभी तक दहशत में हैं। मृतक और घायल गरीब परिवारों से हैं। इन लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर पूर्व सभासद मौहम्मद फैसल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन किया। डीएम ऑफिस पर सीडीओ अर्चना वर्मा को दिए ज्ञापन में पीड़ितों की आर्थिक मदद की मांग रखी गई। सभी मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता शासन से उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही घायलों को भी दो-दो लाख रुपये मुआवजा दिलाने की भी मांग की है। असद जमा एडवोकेट, काजी तजकीर, जुनैद रऊफ, ग्यासउर्रहमान, ममनून अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।