{"_id":"5b2bf73d4f1c1b644d8b7e7e","slug":"191529607997-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलरों का अपनी मांगो के समर्थन में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलरों का अपनी मांगो के समर्थन में धरना
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन डीलरों का मांगों के समर्थन में धरना
खतौली। तहसील क्षेत्र के राशन डीलरों ने अपनी सात सूत्री मांग को लेकर मंडी समिति स्थित विपणन कार्यालय के सामने धरना दिया। धरने पर इस माह का खाद्यान्न नहीं उठाने का निर्णय लिया।
आल इंडिया राशन डीलर फेडरेशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बृहस्पतिवार की सुबह तहसील क्षेत्र के राशन डीलर एकत्र होकर मंडी समिति में स्थित विपणन कार्यालय के सामने पहुंचे, जहां पर राशन डीलरों ने प्रदर्शन किया, इसके बाद धरना देकर बैठ गए। धरने पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि राशन डीलरों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिससे वे परेशान हैं। कोटेदारों को तीस हजार रुपये मानदेय दिए जाने चाहिए। खाद्यान्न की डोर स्टेप डिलीवरी किए जाने, खाली कटटों का वजन दिए जाने सहित अन्य प्रदेश की भांति 200 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन दिए जाने की मांग की। सहायक को आठ हजार रुपये वेतन दिए जाने, 2001 से अब तक खाद्यान्न के किराए का भुगतान दिए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में बाबूराम, इनाम मलिक, प्रमोद, प्रेमवती, बाबूद्दीन, अमित कसाना, धनीराम, जयप्रकाश, जयवीर सिंह, रोशन लाल, नरेंद्र कुमार, राम अवतार आदि राशन डीलर मौजूद थे।