{"_id":"5b09ae904f1c1b9b6e8b4b71","slug":"191527361168-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गम्भीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गम्भीर
Updated Sun, 27 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर जौला गांव के बीच ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार ग्रामीण मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बागपत जनपद के गांव असारा का रहने वाला अनवर (40) अपने ही परिवार के अली हसन (62) के साथ शनिवार को बाइक द्वारा बुढ़ाना आ रहा था। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर दोपहर के समय जौला गांव के बीच मदरसे के पास ट्रक की चपेट में आने से वे दोनों सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों को सीएचसी पर ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों घायलों के परिजन भी सीएचसी में पहुंच गए। अली हसन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनवर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जांच अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। उन्होंने घटना की रिपोर्ट भी दर्ज नही कराई। परिवार वाले मृतक अलीहसन व घायल अनवर को अपने साथ ले गए।