{"_id":"5b09ae8b4f1c1b916e8b4c25","slug":"191527361163-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाल के व्यवहार से आहत दम्पति ने दी थाने पर आत्म हत्या करने की धमकी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाल के व्यवहार से आहत दम्पति ने दी थाने पर आत्म हत्या करने की धमकी।
Updated Sun, 27 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाल को खरी खोटी सुनाई
पुरकाजी। थाने पर फरियाद लेकर आए एक दंपति ने कोतवाल द्वारा की गई बदसलूकी से आहत होकर थाने पर ही आत्महत्या करने की धमकी देकर कोतवाल को जमकर खरी खोटी सुनाई। इस पर कोतवाल बगले झांकते नजर आए।
क्षेत्र के ग्राम भूराहेड़ी निवासी मजदूर मदनपाल व उसकी पत्नी सविता और पुत्र यशवीर के पुरकाजी स्टेट बैंक में तीन खाते हैं, जिनमें से करीब तीन माह पूर्व किसी ने 17500 रुपये निकाल लिए थे, पीडित तभी से ही बैंक व थाने के चक्कर काट रहा है, मगर उसका पैसा वापस नहीं मिल पाया है। शनिवार को पीड़ित अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचा और कोतवाल विजय सिंह को मामले की जानकारी देकर अपना पैसा वापस दिलाने की फरियाद की। आरोप है कि कोतवाल ने उसकी फरियाद ना सुनकर उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। आरोप है कि कोतवाल ने दंपति के साथ इस कदर बदसलूकी की आहत दंपति ने थाने पर ही आत्महत्या करने की धमकी देते हुए कोतवाल को खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी। कोतवाल ने दंपति को शांत कर बैंक खुलने पर बैंक मैनेजर से मिलकर मदद कराने का आश्वासन दिया।