फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बैंक के स्ट्रांग रुम में आग लगी, अफरातफरी मची

बैंक के स्ट्रांग रुम में आग लगी, अफरातफरी मची

Wed, 09 May 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बैंक के स्ट्रांग रुम में आग लगी, अफरातफरी मची
खतौली। एसबीआई के स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरे में शॉट सर्किट होने से आग लग गई। जिससे बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

जीटी रोड पर डाकघर के सामने भारतीय स्टेट बैंक में मंगलवार दोपहर को लेनदेन चल रहा था। बैंक के अधिकारी व कर्मचारी अपने अपने कामकाज करने में लगे थे। अचानक शॉट सर्किट से बैंक के स्ट्रांग रूम के लगे सीसीटीवी कैमरे में आग लग गई। इस दौरान स्ट्रांग रूम में तैनात गार्ड ने इसकी सूचना अधिकारियों व कर्मचारियों को दी। कर्मचारियों और गार्ड ने बैंक में मौजूद अग्निशमन यंत्रों से आग को तुरंत बुझा दिया। गनीमत यह रही कि कैश में आग नहीं लगी, अन्यथा बैंक को काफी नुकसान भी हो सकता था। इस दौरान करीब आधा घंटे तक बैंक में कामकाज ठप रहा। बैंक के शाखा प्रबंधक व अन्य अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम में अचानक बिजली के शॉट सर्किट से आग लगने की सूचना दिल्ली में अपने हेड ऑफिस को भी दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed