{"_id":"5af0a1c34f1c1b87648b64f5","slug":"191525719491-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में बिना हेलमेट के नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में बिना हेलमेट के नो एंट्री
Updated Tue, 08 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास भवन में बिना हेलमेट के नो एंट्री
मुजफ्फरनगर (ब्यूरो )। विकास भवन में सोमवार को बिना हेलमेट के नो एंट्री रही। ट्रैफिक पुलिस ने विकास भवन के गेट पर ही चेकिंग अभियान चलाया। यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन ने सरकारी कार्यालयों से शुरुआत की है। सोमवार को सीडीओ अर्चना वर्मा के आदेश के बाद ट्रैफिक पुलिस ने विकास भवन के गेट पर चेकिंग अभियान चलाया। बिना हेलमेट के विकास भवन में नो एंट्री रही। अधिकारियों का कहना है कि आम जनता की आदत में हेलमेट को लाना है। इसके लिए इसी प्रकार के अभियान चलाये जायेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया
मुजफ्फरनगर (ब्यूरो ) । अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार त्यागी का ब्रह्मपुरी में स्वागत किया । इस अवसर पर भाजपा नेता शिवराज त्यागी, रघुराज त्यागी, राजपाल त्यागी, संजय सक्सेना, योगेंद्र कुमार, विनय त्यागी, राजीव त्यागी आदि रहे।
22 गांवों के हर घर में बिजली कनेक्शन
मुजफ्फरनगर (ब्यूरो ) । बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय ने बताया कि जिले के 22 गांवों के हर घर में बिजली कनेक्शन लगा दिया गया है। इन गांवों को सौभाग्य योजना में संतृप्त कर दिया है। आत्रेय ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत सौभाग्य योजना में शिविर लगाकर कनेक्शन दिए गए हैं। इस योजना में शत-प्रतिशत कनेक्शन देने थे जो लक्ष्य पूरा किया गया। यदि कोई भी परिवा रह जाता है तो वह विभाग के किसी भी अधिकारी से सीधे संपर्क कर सकता है। जिन गांवों को योजना में शामिल किया गया उनमें खानपुर, अकबर गढ, रसूलपुर, कसियारा, कैलनपुर, बाननगर, भैसानी, लखनौती, अब्दुलपुर, खेडकी, मंधेडा, बीबीपुर, कासमपुर भुम्मा, इस्लामाबाद, बाहपुर, मुबारिकपुर, जंधेडी जाटान, शुक्रताल, जलालपुर नीला शामिल हैं।