{"_id":"5ae36e334f1c1b87098b6ace","slug":"191524854323-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली घरों में सैनिकों को रखने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली घरों में सैनिकों को रखने का विरोध
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बिजलीघरों पर निविदा कर्मी के रूप में भूतपूर्व सैनिकों को रखने के निर्णय के विरोध में हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लायइज यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए विद्युत वितरण खंड नगरीय प्रथम के टाउनहाल स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
यूनियन के मंडलीय कार्यवाहक अध्यक्ष जगरोशन लाल के नेतृत्व में टाउनहाल परिसर में आपात बैठक की। इसके पश्चात एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता नगर विद्युत वितरण खंड प्रथम अवनीश कुमार को सौंपा गया। इसमें यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि आपके खंड के कई बिजलीघरों पर अयोग्य कर्मचारियों भूतपूर्व सैनिकों की नियुक्ति की जा रही है। सभी कर्मियों ने एक मत से निर्णय लिया है कि अगर अयोग्य उपरोक्त कर्मियों की नियुक्ति की गई तो लाईन स्टाफ की सुरक्षा को निश्चित रूप से खतरा पैदा हो जाएगा। चेतावनी दी कि एक मई से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल की जाएगी। 29 कर्मचारी अपने वेतन की समस्या को लेकर हाईकोर्ट इलाहाबाद याचिका लेकर गए हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि इन कर्मचारियों का माह अप्रैल 2017 से अक्टूबर 2017 तक का वेतन कम देकर करीब 18 लाख रुपये का गबन किया गया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि ये समस्याएं गंभीर हैं और इनका त्वरित निस्तारण किया जाना चाहिए। मौके पर गुलजार अहमद, जमील अहमद, फइम, विरेंद्र दत्त, प्रवीण कुमार, इरशाद, प्रताप सिंह, राजेश कुमार, सुमित, अंकित, सदाकत, सोनू, अंकुर पाल, अनिल, मनोज, सुशील, रितेश कुमार, विनीत शर्मा, सचिन कटारिया आदि कर्मचारी शामिल रहे।