फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एटीएम, बैंक शाखाओं में नकदी का संकट

एटीएम, बैंक शाखाओं में नकदी का संकट

Wed, 18 Apr 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
एटीएम, बैंक शाखाओं में नकदी का संकट
एटीएम और बैंक शाखाओं में नकदी का संकट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की बैंक शाखाओं और एटीएम में नकदी का संकट बन गया है। शहर में आधे से अधिक एटीएम बंद पड़े हैं। ग्रामीण अंचल में पीएनबी की शाखाओं में हालत सबसे ज्यादा खराब है। आम आदमी को उसकी डिमांड के अनुसार पैसा नहीं मिल पा रहा है। जिले के किसानों का गन्ने का पैसा सीधे बैंक खातों में जा रहा है। यह पैसा नहीं निकलने से किसान परेशान है।
बैंकों को पर्याप्त कैश नहीं मिलने से जिले में नकदी का संकट पैदा हो गया है। शहर में पचास प्रतिशत एटीएम बंद पड़े हैं। आम जनता को पैसे के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। एटीएम में इतने कम पैसे डाले जा रहे हैं कि वह पूरे समय नहीं चल पा रहे हैं। अधिकतम एटीएम रात आठ बजे तक बंद हो रहे हैं। एसबीआई की मुख्य शाखा का एटीएम ही ऐसा है, जो कि 24 घंटे चल पा रहा है। तीन-चार दिन से लोग एटीएम से नकदी की अधिक परेशानी महसूस कर रहे हैं। जिले के ग्रामीण अंचल में नकदी का सबसे बड़ा संकट हैं। जनपद का लीड बैंक पीएनबी लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार भुगतान नहीं कर पा रहा है। मांग से कम पैसा दिया जा रहा है। कुछ ब्रांच तो ऐसी हैं, जहां दो से पांच हजार तक का भुगतान ही किया जा रहा है। जिले के किसानों का गन्ने का पैसा सीधे बैंकों में जा रहा है। ऐसे में उनकी मांग के अनुसार पैसा नहीं मिलने से उन्हें परेशानी हो रही है। हालांकि शहर के बैंकों में जनता को ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है। पीएनबी के लीड बैंक मैनेजर शशि कुमार जैन ने बताया कि ऊपर से ही सप्लाई कम आने के कारण बैंकों को थोड़ी किल्लत है, जल्द ही इसमें सुधार हो जायेगा। बैंक और एटीएम दोनों में समस्या है। पीएनबी के साथ अन्य बैंकों में भी यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

एसबीआई में कैश की कमी नहीं
मुजफ्फरनगर। एसबीआई की नईमंडी शाखा के मुख्य प्रबंधक दिग्विजय शर्मा का कहना है कि हमारे बैंकों में कैश की कोई समस्या नहीं है। हमारे पास पर्याप्त कैश है। एटीएम खराब होने के कारण हो सकता है एसबीआई का कोई एटीएम नहीं चल रहा हो। नकदी की समस्या कतई नहीं है। दूसरे बैंकों में समस्या सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतौली, मीरापुर में भी किल्लत
मुजफ्फरनगर। जिले के कस्बों में भी बैँकों में पर्याप्त धन नहीं मिल रहा है, जिससे ग्राहक परेशान है। पीएनबी शाखाओं में सबसे ज्यादा मारामारी है। मीरापुर पीएनबी के प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह का कहना हैै के चेस्ट से ही कम धन मिल रहा है, ऐसे में ग्राहकों को परेशानी हो रही है। खतौली में पीएनबी की तीनों शाखाओं में भी कम धन आ रहा है। आवास विकास निवासी रामकुमार ने बताया कि बुधवार को बेटी की शादी है, बैंक से अधिक धन की डिमांड की थी, मगर वह पूरी नहीं हुई, ऐसे में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed