{"_id":"5ab69ed64f1c1bc3758b7496","slug":"191521917654-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर रविवार होगा डेंगू पर वार, चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर रविवार होगा डेंगू पर वार, चलेगा अभियान
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला स्वास्थ्य समिति एवं क्वालिटी एश्योरेंस समिति की मीटिंग लेकर डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाया जाए। गर्मी के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है। ऐसे में प्रत्येक रविवार को डेंगू पर वार के लिए कार्य किया जाए। अभियान चलाकर गांव, गली और कालोनियों में डेंगू के वायरस को खत्म करने के लिए जागरूकता फैलाई जाए। घरों, गमलों, कूलर आदि में पानी की जांच की जाए।
जिला पंचायत सभागार में हुई विभागीय समन्वय समिति की बैठक में डीएम राजीव सिंह ने कहा कि जनपद में दो अप्रैल से 16 अप्रैल तक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जापानी एसेफेलाईटिस (जेई) से बचाव के लिए बच्चों का टीकाकरण होगा। इसमें 1 से 2 वर्ष तक के 7116, 2 से 15 वर्ष तक के मध्य 36529 सहित कुल 43645 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। डीएम ने कहा कि डेंगू से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। हर रविवार को मच्छरों पर वार के के लिए घरों में साफ सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि महिला एवं शिशु की प्रसव के दौरान मृत्यु न होने पाए। इसके लिए सजग रहने के निर्देश दिए। क्वालिटी एश्योरेंस समिति की समीक्षा की। जिला रेड क्रॉस सोसायटी की वेबसाइट बनाई जाए। होम्योपैथिक पद्धति के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश देते हुए कहा कि वायरल बुखार से बचाव के पूर्व में ही ज्वर की एंटी ड्रॉप पिलाई जाए। सीएमओ को स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण करने कहा है। मीटिंग में सीएचसी, पीएचसी के साथ जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।