{"_id":"5a9456354f1c1b5e6e8b7a38","slug":"191519670837-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमकीन-लड्डू और मावा के नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमकीन-लड्डू और मावा के नमूने भरे
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य विभाग की टीम के कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे
मुजफ्फरनगर।
होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। सोमवार को कई स्थानों पर टीम ने ताबड़तोड़ छापकर नमूने भरे हैं। अधिकारियों ने दूध, मावा के अलावा नमकीन और लड्डू के नमूने भरे हैं। कार्रवाई से दूध कारोबारी और मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
शहर और देहात क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापे मारे हैं। बाजार में सिंथेटिक मावा, पाउडर के दूध के साथ मिलावटी खाद्य वस्तुओं को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत सोमवार को कई टीमें बनाकर नमूने भरे गए हैं। टीम ने नया गांव निवासी दूध कारोबारी जाहिद की केन से नमूना भरा है। नंगला बुजुर्ग के नूरहसन, जागम से भी दूध के नमूने लिए। नया गांव के कय्यूम, भोलाहेड़ी के दूध व्यापारी मोहम्मद की कैन से दूध का सैंपल भरा है। खेड़ी-फिरोजाबाद निवासी सलमान के पास मावा की जांच की गई। संदेह के आधार पर सैंपलिंग की गई। ढंडेढा निवासी अकबर के पास से मावा मिला है, जिसके नमूने भरे गए। इसके बाद टीम ने मंसूरपुर क्षेत्र में छापेमारी की है। यहां पर टीम ने लक्खीराम की दुकान से लड्डू की जांचकर नमूना लिया। सतीश कुमार की दुकान से संदेह के आधार पर नमकीन का नमूना भरा गया है। कार्रवाई के दौरान डीओ विनीत कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार, डॉ अनिल कुमार कौशल, राकेश कुमार, मोहित कुमार, डॉ विकास कुमार, कृष्ण कुमार आदि शामिल रहे।
-