फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्चों ने निकाली जन जागरण रैली

बच्चों ने निकाली जन जागरण रैली

Sun, 25 Feb 2018 12:01 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने निकाली  जन जागरण रैली
चरथावल। सामाजिक और रचनात्मक मुद्दों के साथ नालंदा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जनजागरण रैली निकाली। बच्चों ने जल संरक्षण, पेड़ बचाओ, महिला सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर तख्तियां लेकर नगर के लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

शनिवार को रोहाना मार्ग स्थित नालंदा स्कूल में किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष कुबेरदत्त त्यागी और प्रवीण त्यागी ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विद्यार्थियों ने हाथों में प्रेरणाप्रद नारों की तख्तियों के साथ जागरूक करने के निकल कस्बे के गलियारों में आवाज बुलंद की। बच्चों ने बेटी बचाओ, यातायात के नियमों का पालन, स्वच्छता, बुजुर्गों का सम्मान, जल और बिजली संरक्षण संबंधित नारे लगाए। केजी के बच्चों ने झांकियों के माध्यम से रचनात्मक संदेश दिया। होली चौक से होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली गई। पंकज त्यागी, रमेश त्यागी, प्रधानाचार्य संजय सिंह, विनीत कुमार, अर्जुन शर्मा मौजूद रहे। उधर, चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज के एनएसएस कैंप में तीसरे दिन सीएचसी प्रभारी डॉ अर्जुन सिंह ने गोष्ठी में कहा कि बस्तियों में निरोगी रहने के लिए स्वच्छता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु पोषण, 108 और 102 गर्भवती महिलाओं को निशुल्क चिकित्सालय ले जाने की सुविधा है। सचिव राकेश वशिष्ठ से अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed