{"_id":"5a8dbec14f1c1ba1268bbbef","slug":"191519238849-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस गड़ढे में गिरी, दर्जनों यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस गड़ढे में गिरी, दर्जनों यात्री घायल
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस गड्ढे में गिरी, दर्जनों यात्री घायल
जानसठ। मीरापुर से मुजफ्फरनगर जा रही प्राइवेट बस पिमोड़ा राजबहे की पुलिया के पास कमानी टूटने से अनियंत्रित होकर सड़क़ किनारे गड्ढे में गिर गई। बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए। गंभीर हालत में घायल दो यात्रियों को सीएचसी में भर्ती कराया।
बुधवार को मीरापुर से चलकर मुजफ्फरनगर की ओर जा रही एक प्राइवेट बस जैसे ही जानसठ से आगे निमौड़ा रजबहा पुलिया के पास पहुंची तो कमानी टूट गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क में बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। बस में लगभग 70 सवारी बैठी हुई थी। बस के गड्ढे में गिरते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए। राहगीरों ने सवारियों को बस से बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में घायल पवन पुत्र सोमपाल निवासी भुम्मा व शादाब पुत्र सलीम निवासी गांव कवाल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।