फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बिलों में गड़बड़ी पर बिजलीघर का घेराव

बिलों में गड़बड़ी पर बिजलीघर का घेराव

Tue, 23 Jan 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बिलों में गड़बड़ी पर  बिजलीघर का घेराव
किसानों ने बिलों में गड़बड़ी पर बिजलीघर को घेरा
विज्ञापन

चरथावल। किसानों ने कुल्हेड़ी बिजलीघर पर प्रदर्शन कर बढ़े बिजली बिल वापस कराने की मांग की है। किसानों का आरोप है कि जेई ने मनमानी कर कई दर्जन लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए हैं। यदि मुकदमे वापस नहीं हुए तो किसान बेमियादी आंदोलन करेंगे।
सोमवार को भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व में किसानों ने कुल्हेड़ी बिजलीघर पर डेरा जमा दिया। किसानों ने कहा कि कुल्हेड़ी के करीब 75 किसानों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिए है। किसानों पर फर्जी तरीके से अनापशनाप बिल भेजकर उन पर रिकवरी का नोटिस भेज दिए गए। उनके कनेक्शन कटे दिखाकर उन पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। संचालन कर रहे रजा ने कहा कि नहर की पटरी पर लगे दो खंभों से हादसे की आशंका बढ़ गई है। दोनों खंभों को शीघ्र हटवाकर किनारे लगवाने की मांग की गई। प्रदर्शन की सूचना पर कोई निगम का कोई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। थाने की पुलिस ने धरने पर जाकर किसानों की समस्याओं की जानकारी ली। ठाकुर वेदपाल, ब्लॉक अध्यक्ष बबली शर्मा, राम दिया, कृष्णपाल सिंह, रमेश कुमार, मुकेश, मोमीन, मांगा, अब्दुल्ला, फारूख, नीरज कुमार मौजूद रहे। अध्यक्षता सलीम ने की।
विज्ञापन

बीमारी से बचाव के लिए कराएं टीकाकरण
चरथावल। जन कल्याण समिति द्वारा दधेडू कलां में सामुदायिक बैठक आयोजित की गई। बीएमसी मोहम्मद नईम ने महिलाओं को टीकाकरण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों को नौ तरह के टीके बिल्कुल नि:शुल्क लगाए जाते हैं। उनका लाभ हर ग्रामीण को उठाना चाहिए। आनंद कुमार ने कहा कि टीकाकरण को लेकर लोगों में व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया। अध्यक्षता परवेज आलम एडवोकेट ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सास-बहू सम्मेलन में विचार विमर्श
चरथावल। लुहारी खुर्द गांव में सीएचसी प्रभारी डॉ अर्जुन सिंह ने महिलाओं को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरानी विचार धारा त्याग कर बच्चों में नियमित टीकाकरण कराएं। कई सास-बहूओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। प्रधान के पति तमरेज एडवोकेट, जनेश्वर दास, सूफियान, कविता, सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed