{"_id":"5a60f16d4f1c1b7b268b5228","slug":"191516302701-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को विद्युत विभाग के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। तीन दिन में समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर जुलूस के रूप में पहुंचे कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए भगवा ध्वज लहराए। महासभा ने डीएम के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन में हिंदू महासभा ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग में खुली लूट चल रही है। ग्राम वहलना में उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। बिजली अफसरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके संरक्षण में बिजली कर्मचारी गांव में जाकर गरीबों का शोषण कर रहे हैं। आरोप लगाया दो कर्मचारी लाखों रुपये की वसूली कर रहे हैं। संगठन के योगेन्द्र वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों में कोई कार्यवाही नहीं होती है तो एक्सईएन के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों के बिलों को दस दिनों में ठीक कराने की मांग की है। प्रदर्शन में हिमांशु शर्मा, नरेंद्र पाल, कंवरपाल, साक्षी वर्मा, गौरव, सोना सिंह, दीपक शर्मा, वेदपाल, मुकेश, गौरव सिंह आजाद सहित सैंकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।