{"_id":"5a5a55304f1c1b41028b4aa2","slug":"191515869488-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा वसूलने के लिए चलाई जाएंगी वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा वसूलने के लिए चलाई जाएंगी वैन
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
वित्तीय वर्ष समाप्त होने से विद्युत निगम ने वसूली अभियान शुरू कर दिया है। बड़े बकाएदारों के अलावा छोटे बिलदाताओं से वसूली के लिए वैन चलाई जाएंगी। यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। वैनों के माध्यम से कर्मचारी कालोनियों, बड़े मोहल्लों में कैंप कर बिल का भुगतान कराएंगे। इसके लिए 76 स्थान चिह्नित किए गए हैं।
विद्युत निगम के लिए बकाएदार सिरदर्द बने हैं। लाखों रुपये की बकाएदारी होने के चलते निगम परेशान है। इनमें कई बड़े बकाएदार शामिल हैं, जो लगातार चेतावनी के बाद भी नहीं चेत सके हैं। शहर के नागरिकों की बुरी आदत ने भी बिल जमा कराने की रफ्तार मंद कर दी है। अधिकांश नागरिक प्रतिमाह बिल जमा नहीं करा पा रहे हैं। इससे बकाएदारी बढ़ रही है। इस समस्या से निपटने के लिए निगम हर हाल में वित्तीय वर्ष समाप्त होने से समस्त पैसा वसूलने की तैयारी में है। राजस्व वसूली को बढ़ाने के लिए 76 स्थानों पर मोबाइल वैन दौड़ेगी। अधिशासी अभियंता अवनीश कुमार ने बताया कि 31 जनवरी तक नगरीय क्षेत्र में विशेष राजस्व वसूली अभियान चलाया जाएगा। इस व्यवस्था में प्रतिदिन दो कैश वैन नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध रहेंगी, जहां उपभोक्ताओं से कैश कलेक्शन किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने कार्यक्रम तैयार किया है। रोजाना बड़ी कॉलोनी, मोहल्लों में वैन की टीम कैंप लगाएगी। बिल भुगतान के साथ उपभोक्ताओं को प्रतिमाह बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।