{"_id":"5a57b8db4f1c1b33198b47e3","slug":"191515698395-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल हंट में रश्मि बनी उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल हंट में रश्मि बनी उपविजेता
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में हुई प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
मुजफ्फरनगर। नईमंडी की रश्मि अरोरा ने फैशन और मॉडल हंट शो में अपनी प्रतिभा दिखाई है। रश्मि गृहिणी होने के साथ एक शिक्षण संस्थान में कार्य करती हैं। गाजियाबाद में हुई प्रतियोगिता में उन्होंने खुद को साबित कर उपविजेता का ताज पहना है। परिवार में उनकी उपलब्धि पर खुशी का माहौल है।
हाल ही में नोएडा और गाजियाबाद में फैशन शो और मॉडल हंट का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 700 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मिस यूपी, मिस्टर यूपी और मिसेज यूपी 2018 मॉडल हंट का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों ने खूब जलवा बिखेरा। अंत में परिणाम आया तो जनपद के नाम भी पुरस्कार मिला। निर्णायक दल में रेनू मेहरा, सशक्त नारी परिषद की अध्यक्षा दीपा ऐनटिल, सागर गेरा, कैफी भारती, श्रेया शुक्ला, लुबना आसिफ शामिल रहीं। मॉडल हंट शो में नईमंडी निवासी रश्मि अरोरा ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। साथ ही उन्हें मिसेज बेस्ट आयकानिक आइज का सब टाइटल भी मिला। रश्मि के पति अमित अरोरा एक शैक्षिक संस्थान में हैैं। रश्मि खुद भी एक संस्थान में बतौर इंचार्ज काम करती हैं। रश्मि की चार साल की एक बेटी है। परिवार में रश्मि की उपलब्धि पर खुशी का माहौल है।
छात्रों ने सफाई अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने एसडी कालेज में सफाई अभियान चलाया, जिसमें नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। छात्रों ने संकल्प लिया कि कालेज को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। छात्रों के साथ मिलकर हर सप्ताह कालेज में सफाई अभियान चलाएंगे। इस दौरान छात्रों ने कालेज परिसर और कक्षाओं में सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्षा अंशु मलिक, उपाध्यक्ष नितिन, महामंत्री विशाल, संयुक्त सचिव कातक गोयल, अभिषेक तोमर, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।