फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   व्यक्ति को आपस में जोड़ती है भारतीय संस्कृति: कुलपति

व्यक्ति को आपस में जोड़ती है भारतीय संस्कृति: कुलपति

Thu, 04 Jan 2018 11:42 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
व्यक्ति को आपस में जोड़ती है  भारतीय संस्कृति: कुलपति
भारतीय संस्कृति समाज को जोड़ती है : कुलपति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
श्रीराम कॉलेज और आचार्यकुल के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ हुआ। वक्ताओं ने देश, समाज के साथ अनेक मुद्दों पर अपने विचार और राय प्रकट की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति व्यक्ति, परिवार, समाज के साथ देश को आपस में जोड़ने वाली है। आज की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति को पहचाने और उस पर अमल करे, तभी विकास के पथ पर दौड़ा जा सकता है।

शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ एनके तनेजा, मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के डीजीएम राजेंद्र सिंह राठौर, चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, राष्ट्रीय आचार्यकुल के अध्यक्ष हीरालाल श्रीमाली, प्रांतीय अध्यक्ष होतीलाल शर्मा, देवराज पंवार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कुलपति प्रोफेसर डॉ एनके तनेजा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में निजता एवं व्यक्तिवाद का कोई महत्व नहीं है। भारतीय संस्कृति व्यक्ति को परिवार, समाज, देश से जोड़ने के साथ-साथ आपसी मेलजोल के लिए प्रेरित करती है। पश्चिमी संस्कृति और सभ्यता सिर्फ स्वार्थ के वशीभूत हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, औद्योगिक विकास हो रहा है। गरीबी कम हो रही है, लेकिन औद्योगीकरण की होड़ में पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। डीजीएम राजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति पाने के लिए बेहद जरूरी है कि हम मानसिक रूप से स्वयं को तैयार रखें और समाज को भी इस समस्या से जागरूक करें। अध्यक्ष हीरालाल श्रीमाली ने कहा कि पर्यावरण से जुडी समस्याओं को लेकर आगे आना चाहिए और अपने विद्यार्थियों को इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने में सहयोग करना चाहिए। वर्तमान पीढ़ी यदि एक-एक पौधा भी लगाएगी तो यही उनका पर्यावरण संरक्षण में योगदान होगा। दूसरे सत्र में 13 राज्यों से आए लगभग 500 कार्यकर्ताओं ने आपस में एक-दूसरे का परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन आलोक गुप्ता ने किया। इस मौके पर देवेन्द्र चौधरी, कोर्डिनेटर डॉ प्रेरणा मित्तल, नीतू सिंह, बिन्नू पुंडीर, वैशाली गर्ग, रुपल मलिक, प्राची श्रीवास्तव, रुची श्रीवास्तव, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed