{"_id":"5a47dabc4f1c1b4a018b4b7c","slug":"191514658492-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को रोजाना लग रहा करोड़ों का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार को रोजाना लग रहा करोड़ों का चूना
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले में समानांतर गुड़ मंडियां चल रही हैं। अवैध मंडियों में गुड़ की बिक्री होने से सरकार को प्रतिदिन करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इस संबंध में गुड़ मंडी एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को शिकायत भी भेजी है।
दी गुड़ खांडसारी एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल और मंत्री श्याम सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में जिले में गुड़ के अवैध कारोबार की शिकायत की है। यह भी आरोप लगाया कि गुड़ माफिया को अफसरों का संरक्षण प्राप्त है। मंडी टैक्स के बिना गुड़ का व्यापार होने से प्रदेश सरकार को करोड़ों के राजस्व का प्रतिदिन नुकसान हो रहा है। मुख्यमंत्री से गुड़ माफिया पर अंकुश लगाने की मांग की गई है। यह भी कहा गया कि संबंधित विभागों के अधिकारियों ने माफियाओं को संरक्षण दे रखा है।
शोषण बर्दाश्त नहीं होगा
मुजफ्फरनगर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा कि सरकार ने एक नवंबर को फार्म सी की अनिवार्यता समाप्त कर दी थी। इसके बाद भी दवा विक्रेताओं को परेशान किया जा रहा था। एसोसिएशन के पदाधिकारी औषधि निरीक्षक से मिले और कहा कि सरकार के आदेश का पालन होना चाहिए। जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान, बिजेंद्र शर्मा, प्रमोद मित्तल, सतीश तायल, मुकेश सोम, ऋतुराज ढींगरा, मनोज गर्ग, कुलदीप शर्मा, सुबोध जैन, मंसूर आलम, दिव्य प्रताप, विकास दीप तोमर, राजीव चौधरी, मनोज आदि रहे।