फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वैन सवार बदमाश बकरियों को उठा कर ले गए

वैन सवार बदमाश बकरियों को उठा कर ले गए

Sat, 30 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
वैन सवार बदमाश बकरियों को उठा कर ले गए
रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया
विज्ञापन

मीरापुर। श्रीराम सुंदर परिवार के 18 वें वार्षिकोत्सव पर श्रीराम मंदिर पंजाबी कॉलोनी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के दूसरे दिन वेदी पूजन, रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय जाप, दीपदान यज्ञ, सामुहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। व्यवस्था में रविश कुमार, मुनेश कुमार, रामकुमार शर्मा, मुकेश चौधरी, मांगेराम, डॉ आलोक कुमार, रजनीश आदि सक्रिय रहे। उधर, किड्स केयर पब्लिक स्कूल परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथाव्यास पंडित ब्रिजेश शास्त्री ने गोवर्धन लीला, भगवान कृष्ण द्वारा महारास लीला, रुक्मिणी विवाह का विस्तृत विवरण करते हुए कि भगवान अपनी लीलाओं के माध्यम से अपने भक्तों को सहारा प्रदान करते हैं। श्रीकृष्ण व रुक्मिणी विवाह के अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने नृत्य गीत प्रस्तुत किया। व्यवस्था में जितेंद्र डागा, बिजेंद्र डागा, अमित सौरभ, भूमिका, अनंत, रिया आदि सक्रिय रहे।

खुड्डा में गोकशी पकड़ी
एक बंदी, तीन फरार हुए
छपार। गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को मांस व काटने के उपकरण सहित गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन भागने में सफल हो गए।
छपार एसओ आदेश त्यागी ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव खुड्डा में कुछ लोग बड़े कब्रिस्तान के पास गोकशी कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए खुड्डा निवासी इमरान को 50 किलो मांस, खाल, पैर, सिर व एक छुरी व अन्य उपकरणों सहित रंगे हाथ पकड लिया। जबकि तीन आरोपी भाग गए। पुलिस ने सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मांस को मिट्टी मेें दबवा दिया। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया, जबकि फरार तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed