फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शहर की सूरत बिगाड़ रहे विद्युत पोल

शहर की सूरत बिगाड़ रहे विद्युत पोल

Thu, 28 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
शहर की सूरत बिगाड़ रहे विद्युत पोल
शहर की सूरत बिगाड़ रहे विद्युत पोल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने शहर की सूरत बिगाड़ रहे विद्युत पोल को लेकर नाराजगी जताई। इन खंभों को शहर में अतिक्रमण का मुख्य कारण बताते हुए विद्युत विभाग के अफसरों के साथ मीटिंग कर समाधान पर जोर दिया है।

बुधवार को पालिका कार्यालय पहुंची चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अवनीश कुमार के साथ अपने कार्यालय में मीटिंग की। चेयरमैन ने एक्सईएन को शहर में जर्जर हालत में खड़े विद्युत खंभों को तत्काल बदलवाने की व्यवस्था कराने को कहा। चेयरमैन अंजू ने कहा कि ये विद्युत पोल शहर में कभी भी किसी बड़ी घटना का कारक बनकर जान-माल की हानि करा सकते हैं। इसके साथ ही एक्सईएन अवनीश को चेयरमैन ने कहा कि वो शहर में मुख्य मार्गों पर सड़क पर काफी आगे लगे विद्युत पोल या विद्युत ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग भी कराएं, क्योंकि ये ही पोल शहर में अतिक्रमण का मुख्य कारण बने हुए हैं। इनकी आड़ में ही सड़क पर आगे तक स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण किए जा रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इस पर एक्सईएन ने कहा कि शिफ्टिंग के लिए विभागीय स्तर पर अभी कोई व्यवस्था नहीं है, लेकिन जो विद्युत पोल जर्जर हैं, उनको बदलवाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed