फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   काकोरी कांड के शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया

काकोरी कांड के शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया

Wed, 20 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
काकोरी कांड के शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया
मुजफ्फरनगर। ग्रीनलैंड माडर्न जूनियर हाईस्कूल में सभी छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने काकोरी कांड के देशभक्त शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अश्फाक उल्ला खां और राजेंद्र नाथ लाहोडी को याद किया। इनके बलिदान दिवस पर यज्ञ में वेद मंत्रों से आहुति देकर नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि शहीदों के बलिदान का फल ही स्वतंत्रता है। नवपीढ़ी का चरित्र निर्माण शहीदों के जीवन की शिक्षाओं पर आचरण करने से हो सकता है। नि:स्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करना ही शहीदों का एकमात्र संकल्प था। रामप्रसाद बिस्मिल को आर्य समाज के उपदेश सुनकर और सत्यप्रकाश पढ़कर स्वदेश प्रेम की भावना पैदा हुई थी। देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि देश की एकता एवं अखंडता के लिए देशभक्ति की भावना का पालन करें। आज आतंक, सांप्रदायिकता और जातीय संकीर्णता जैसी दूषित मानसिकता ने देश की गरिमा को क्षति पहुंचाई है। प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि विद्यालयों में देशभक्तों व शहीदों के चित्र लगने चाहिए। राष्ट्रीय भावना से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। साक्षी और शालू यज्ञमान रही। सोनिया, संगीता, सुदेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed