फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शहर में पहली बार महिला की सरकार

शहर में पहली बार महिला की सरकार

Tue, 12 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
शहर में पहली बार महिला की सरकार
शहर में पहली बार महिला की सरकार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
नगर पालिका के लिए 12 दिसंबर का दिन ऐतिहासिक रहेगा। अंजू अग्रवाल पालिका की पहली महिला चेयरमैन के रूप में सत्तासीन होगी। सुबह 11 बजे पचास सभासदों के साथ एडीएम प्रशासन उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। जनपद की सभी दस निकायों में एक ही दिन शपथ होगी।

नगर पालिका के इतिहास में पहली बार महिला शहर की बागडोर संभाल रही है। पालिका की राजनीति में किसी महिला के लिए यह पहला अवसर है कि वह शहर की सत्ता संभालेगी। शहर की राजनीति में अब तक के अधिकतम समस्त रिकार्ड जहां वैश्य समाज के नाम है, वहीं पालिका की पहली महिला अध्यक्ष भी वैश्य समाज की अंजू अग्रवाल ही होगी। नवगठित बोर्ड को 12 दिसंबर को 11 बजे शपथ दिलाई जाएगी। एडीएम प्रशासन अध्यक्ष और समस्त 50 सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। पालिका के ईओ विकास सेन ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले की सभी दस निकायों में भी 12 दिसंबर को ही 11 बजे शपथ ग्रहण होगी। उधर, जिले की खतौली पालिका में बिलकिस बानों, मीरापुर में तंजीला बेगम, शाहपुर में परमेश सैनी, जानसठ में परमेंद्र भड़ाना, चरथावल में सतेंद्र त्यागी, पुरकाजी में जहीर फारुकी, बुढ़ाना में बाला त्यागी, भोकरहेड़ी में सरला, सिसौली में नीरु चेयरमैन पद की शपथ लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed