फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कुश्ती-ताइक्वांडो में खिलाडिय़ों दिखाया दमखम

कुश्ती-ताइक्वांडो में खिलाडिय़ों दिखाया दमखम

Mon, 11 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
कुश्ती-ताइक्वांडो में खिलाडिय़ों दिखाया दमखम
कुश्ती-ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला स्पोर्ट्र्स स्टेडियम के तत्वावधान में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पहले दिन ताइक्वाडो और कुश्ती प्रतियोगिता कराई गई। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक दोनों का विकास होता है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाएं भी निखरती हैं।
शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, एमसीए सचिव मनोज पुंडीर ने संयुक्त रुप से किया। जिला क्रीड़ाधिकारी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को खेल के प्रति जागरूक करने के साथ नए खिलाड़ी तैयार करना है। एमसीए सचिव ने खिलाड़ियों से परिचय किया। इसके बाद कुश्ती और ताइक्वांडो कराई गई। खिलाड़ियों ने भाग लेकर दमखम दिखाया। निर्णायक मंडल में ममता सागर, सूरज सागर, शिवम चौधरी, मनीष शर्मा, सुनीता रानी, विक्रम, कालू, गुलशन, गिरीश मोहन आदि रहे। क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार और एएसएम आर्मी के अश्विनी कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


कुश्ती में छाए खिलाड़ी
मुजफ्फरनगर। 32 किलोभार में कर्तव्य, शकिब, अतुल, 34 किलोभार में देवांश, फरदीन, अवनीश, 38 किलोभार में मयंक, कातक, आर्यन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 40 किलोभार में दक्ष तोमर, हर्षवर्द्धन, कातक, 46 किलोभार में भूरा, सुमित, गौरव, 50 किलोभार दुष्यंत, रितिक, खलील अहमद, 54 किलोभार में सुहैल, मनीष, दीपक, 58 किलोभार में गौरव, हर्ष सैनी, गौरव ने क्रमश: पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। 63 किलोभार में वीशू, आकाश, गौरव, 68 किलोभार में हर्ष सैनी, दीपक, देवांश ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा ताइक्वांडो में उत्कर्ष, आरव, विभोर, विजय, विनीत, धैर्य, एकांश राठी, युवराज, संदीप पाल, अर्थव गोयल, रोबिन, शुभम, सुदर्शन, देवांश पुंडीर ने अपन-अपने वर्ग में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गौरव, कमल, विनीता, साक्षी, स्नेहा, शिवानी, रानी, सोनिया, काजल, उर्वशी, मनीषा, सौम्या, कनिष्का, रुपा, रजनी, मोनिका, हषता, यामिनी ने भी अपने-अपने वर्ग में पहला, दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed