{"_id":"5a15d49e4f1c1b87698bd2fd","slug":"191511380126-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्रांसफार्मर में फाल्ट होने से सात पशु मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्रांसफार्मर में फाल्ट होने से सात पशु मरे
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के ग्राम गोधना में ट्रांसफार्मर में हुए फाल्ट से घबराकर सात पशुओं की मौत हो गई। मौके पर पहुंची विद्युत निगम की टीम से ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की है। गांव के 11 हजार की लाइन के ट्रांसफार्मर में अचानक फाल्ट हो गया। जिसके पास ही मान भाट्टी के घेर में बंधी दो गाय और पांच भैंसों की घबराहट से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दर्जनों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पशु विभाग और विद्युत निगम को दी। मौके पर पहुंचे डॉ. यामीन अहमद और मोहित कुमार ने मृत पशुओं का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टरों का मानना है कि अचानक तेज धमाके से पशुओं को हार्टअटैक होने का अंदेशा है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे विद्युत निगम के जेई से पीड़ित ग्रामीण को मुआवजा दिलाने की मांग की है।