फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चे सम्मानित

प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चे सम्मानित

Wed, 15 Nov 2017 12:36 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चे सम्मानित
पुरकाजी। स्कूलों में मंगलवार को बाल दिवस मनाया गया। इसे मौके पर पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में बच्चों ने प्रदर्शनी लगाकर पर्यावरण संरक्षण, आटोमोबाइल मॉडल, बदलती शिक्षा का परिवेश, फ्लाई ओवर आदि के मॉडलों का प्रदर्शन किया। ड्राइंग, ग्रामर, रंगोली और वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। यशपाल पुंडीर, देवेंद्र त्यागी, सचिन धीमान, अनुराग पुंडीर, रश्मि पुंडीर, पायल बंसल, आयुषी, तनु शर्मा, दीपक, भारती, अमित आदि मौजूद रहे। गुड मार्निंग स्कूल में भी बाल दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक अनिता शर्मा ने पंडित नेहरू के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य पं भानू शर्मा, प्रवीण चौधरी, राहुल शर्मा, सोनिया धीमान, स्वाति, रूपा, आयशा, उजमा, बुशरा आदि मौजूद रहे। नेहा पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नाटक व नृत्य गीतों का सुंदर चित्रण किया गया। संगीता शर्मा, अवनि शर्मा, राशि, विशाखा लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

ईंट भट्ठे पर निकला अजगर
पुरकाजी। मेघा शकरपुर ईंट के भट्ठे पर मंगलवार को एक करीब 12 फुट का अजगर निकलने पर वहां काम कर रहे मजदूरों में खलबली मच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ाकर ले गई। वन रेंजर नेत्रपाल ने बताया कि अजगर को शुक्रताल क्षेत्र में छुड़वा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटतौली को लेकर किसानों का हंगामा
पुरकाजी। उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में सोमवार रात घटतौली को लेकर किसानों ने हंगामा किया, जिसे लेकर करीब डेढ़ घंटे तक मिल बंद रहा।
सोमवार रात करीब 11 बजे ग्राम खाईखेडी निवासी किसान रामभूल त्यागी मिल में गन्ने की ट्राली लेकर गया था। आरोप है कि 50 किलो की घटतौली हुई, जिस पर किसान ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष संजय त्यागी दर्जनों किसानों के साथ मौके पर पहुंचे और तौल बंद करा दी। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक मिल भी किसानों ने नहीं चलने दिया। मिल के डीजीएम द्वारा कांटे की जांच कर आइंदा तौल पर विशेष ध्यान देने की बात कहने पर मामला शांत हुआ। डीजीएम असैब अंसार का कहना है कि कांटे में मामूली कमी आ गई थी, जिसके चलते तौल में दिक्कत आई थी। कांटे को तुरंत ठीक करा दिया गया था। इस मौके पर बबलू, विशेष त्यागी, आशु, बिटटू, रामनाथ, विरेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed