{"_id":"59ff5df24f1c1bf4688b9594","slug":"191509907954-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण को लेकर शांतिनगर में हंगामा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण को लेकर शांतिनगर में हंगामा, प्रदर्शन
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैलते प्रदूषण के कारण नागरिकों का बिगड़ा मूड
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर इंडस्ट्रियों से फैल रहे प्रदूषण को लेकर शांतिनगर के लोगों ने हंगामा किया। इंडस्ट्रियों पर पॉलीथिन का कचरा जलाने का आरोप लगाते हुए नागरिकों ने घंटो प्रदर्शन किया। फैक्ट्री के बाहर नारेबाजी कर कार्य बंद करने की मांग की। इस पर फैक्ट्री ने चार दिन का समय मांगा है।
भोपा रोड स्थित कई फैक्ट्रियों में बेगास के स्थान पर पॉलीथिन का कचरा जलाया जा रहा है। इससे कचरे की राख आसपास के घरों में फैल रही है। राख के कारण लोगों की आंखों में जलन, खाना खराब हो रहा है। इससे आक्रोशित लोगों ने रविवार को इंडस्ट्रियों के खिलाफ हंगामा किया। शांतिनगर के लोगों ने भोपा रोड पर फैक्ट्रियों के बाहर प्रदर्शन कर प्रदूषण को बढ़ावा देने के आरोप लगाए। घंटों तक हंगामा हुआ। इसके बाद नागरिकों ने डीएम, प्रदूषण विभाग को शिकायत दी है। साथ ही राख आने पर फैक्ट्रियों में भी कार्य प्रभावित करने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान सुभाष राठी, किरण पाल, सोनू कुमार, बंटी सैनी, सुनील, अनिल आदि मौजूद रहे।