{"_id":"59c021bf4f1c1b26688b5576","slug":"191505763775-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी के जीवन में आते हैं कष्ट: आचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी के जीवन में आते हैं कष्ट: आचार्य
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी के जीवन में आते हैं कष्ट: आचार्य
मुजफ्फरनगर। अतिशय क्षेत्र वहलना में मंगल प्रवचन में आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज ने कहा कि सांसारिक जीवन में प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में कष्ट आते हैं। इनसे कभी घबराना नहीं चाहिए। शांत चित्त होकर मुकाबला करना चाहिए।
आचार्य ने कहा कि श्रीजी का अभिषेक करने वाले सौभाग्यशाली हुआ करते हैं। यह अभिषेक रोगों को हरने वाला है। श्रद्धाभक्ति से मैना सुंदरी ने अपने पति को लगाया तो उनकी कुष्ठमयी काया स्वर्णमयी हो गई। अभिषेक का पूर्ण रूप से विनय करना चाहिए। आचार्य ने कहा कि जीवन में विपत्तियों के समय मनोबल नहीं गिराना चाहिए। सभी के जीवन में परेशानियां आती हैं। कभी किसी को दोष नहीं देना चाहिए, जो समभाव रखते हैं जीवन की परीक्षा में पास हो जाते हैं। समवशरण महामंडल विधान से जीवन में कुछ अच्छे संकल्प लें। इस अवसर पर मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम भी हुए।
14 शिक्षकों का राजकीय में चयन
मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि सरकार की योजना के अंतर्गत प्रति नियुक्ति पर बेसिक शिक्षा के 14 शिक्षकों का राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के रिक्त पदों पर चयन किया गया है। आवेदन के बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया हुई, जिसके बाद चयन पूर्ण हुआ।
विज्ञापन
अर्जन सिंह को श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने सोल्जर्स बोर्ड में बैठक कर मार्शल अर्जन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। महेश चौहान, यशपाल, हरिलाल कौशिक, कैप्टन सुरेश त्यागी, ओमप्रकाश, संतोष वर्मा, तेजपाल सिंह, सत्यपाल शर्मा, राजवीर सिंह, मांगेराम, जेपी सिंह, जितेंद्र, राजकुमार कश्यप, आशीष कुमार, हरपाल सिंह आदि रहे।
वैश्य युवा मोर्चा का गठन
मुजफ्फरनगर। वैश्य युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष विकास अग्रवाल को बनाया गया है। प्रवीण गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में कृष्णगोपाल ने उनके नाम की घोषणा की। रामकुमार गर्ग, अंकित गोयल, मयंक गुप्ता, आशीष गोयल, अंशुल तायल, मोहित तायल, अमित तायल, अंकुर तायल, निशांत तायल, अमित गोयल आदि रहे।
जागरूकता अभियान का समापन
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे छात्र-नौजवान जागरूकता अभियान का सोमवार को समापन हो गया। इस अवसर पर सपा नेता प्रमोद त्यागी और गौरव स्वरूप ने कहा कि छात्र देश की रीढ़ हैं।
उन्होंने कहा कि छात्रों और नौजवानों का भविष्य सपा में ही सुरक्षित है। सपा ने छात्र हित में जितने कार्य किए किसी ओर सरकार में इतना नहीं हुआ। जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहा कि युवाओं को सपा से ही उम्मीदे हैं। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राकिब कुरैशी, प्रवीण मलिक, जयवीर सिंह, अर्पित नंबरदार, विभा चौधरी, उपासना सैनी, बबली, विलोरिष, मोहसिन अंसारी, राव वसीम, शावेज, सुमित खेडा, काजी अरशद, सत्यवीर प्रजापति, रमन पाल, सुमित पंवार आदि रहे।