{"_id":"59bec9734f1c1b29688b51d1","slug":"191505675635-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षक झांकियों के साथ निकली रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षक झांकियों के साथ निकली रथयात्रा
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांकियों के साथ निकली श्रीजी की रथयात्रा
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में आकर्षक झांकियों के साथ श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड बाजों के साथ भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत धार्मिक भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।
रविवार को सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में मंदिर परिसर में रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। अशोक जैन ने ध्वजारोहण कर रथयात्रा का शुभारंभ किया। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में चमत्कारिक 1100 वर्षों प्राचीन प्रतिमाओं के दर्शन किए। शोभायात्रा में विभिन्न सवारियों की बोलियां में श्रीजी की आदेश कुमार, हितैष जैन, दाएं इंद्र की गौरव जैन बड़ौत, कुबेर की डॉ अर्पन जैन, इंद्र की दिनेश कुमार, संदीप जैन ने लगाकर सवारी की। जिन्नवाणी माता की सर्वाधिक बोली अंजू जैन ने लगाई। बैंड बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ रथ यात्रा बाजार खुर्द से होकर बस स्टैंड, देवी मंदिर, बाजार कलां, शिव चौक होते हुए पुन: जैन मंदिर पर संपन्न हुई। युवाओं ने नंगे पांव भगवान के पालकी रथ को कंधों पर उठा कर नगर परिक्रमा कराई। शाम को मंदिर में भगवान की पावन प्रतिमाओं का मंगल अभिषेक और श्रीजी की आरती के साथ हुआ।
विशिष्ट अतिथि हरियाणा कला परिषद डायरेक्टर अजय सिंघल, भाजपा विधायक विजय कश्यप और पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल रहें। दिनेश जैन, नरेंद्र कुमार नांवला, राजीव जैन, आदेश जैन, हितैष जैन, अरुण जैन, अभय जैन, डॉ. आशीष जैन, सुरेंद्र जैन, राजेंद्र जैन, मनीष गर्ग, पपनी कंसल, मनीष जैन, हिमांशु, मोहित, सचिन शर्मा, अक्षय का सहयोग रहा। मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं ने रथयात्रा का अभिनंदन किया गया। एसएचओ डीके त्यागी के नेतृत्व में पीएसी और भारी पुलिस बल शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाने में मुस्तैद रहा।