फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डेढ़ साल में बने महज 212 शौचालय

डेढ़ साल में बने महज 212 शौचालय

Fri, 08 Sep 2017 01:36 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल में बने महज 212 शौचालय
डेढ़ साल में 212 बने शौचालय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में शौचालयों निर्माण की सुस्त चाल पर शासन ने पालिका प्रशासन को फटकार लगाई है। डेढ़ साल में पालिका 212 घरों में शौचालय बनवा सकी है। इस पर आला अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। पालिका के सामने दो माह में 2800 से अधिक घरों में शौचालय निर्माण करना बड़ी चुनौती है। पालिका अधिकारियों ने इस बाबत मीटिंग कर ओडीएफ के लिए पूरा खाका तैयार किया है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों के साथ शहरी क्षेत्रों को भी ओडीएफ बनाना है। प्रदेश सरकार ने पालिका को अक्टूबर तक शौचालय निर्माण का लक्ष्य दिया था, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया है। पालिका को नवंबर तक नगर क्षेत्र को ओडीएफ करने का लक्ष्य मिला है। चार सितंबर को लखनऊ में हुई शौचालय निर्माण की समीक्षा बैठक में स्थानीय निकाय निदेशक ने पालिका प्रशासन को कार्य में सुस्ती अपनाने पर फटकार लगाई है। पालिका डेढ़ साल में 212 घरों में शौचालय निर्माण करा सकी है। इस पर शासन ने नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन

नगर में करीब 2814 और शौचालयों का निर्माण होना बाकी है। जिसके लिए शासन ने पालिका को दो माह का समय दिया है। हर हाल में नवंबर तक निर्माण कार्य पूरा करना होगा। इसको लेकर पालिका में सोमवार को मंथन के लिए बैठक की गई। जिसमें ईओ, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस राठी ने कर्मचारियों को अलर्ट किया है। नगर को ओडीएफ बनाने के लिए 45 सफाई नायकों के साथ पालिका के 45 अन्य कर्मचारियों को लगाया गया है। जिनकी निगरानी के लिए 11 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस राठी ने बताया कि शासन के निर्देश पर बैठक कर पर्यवेक्षकों और कर्मचारियों को अवगत कराया गया है। निर्धारित समय सीमा तक लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। इसके लिए टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed