फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सुखदेव जी 12 वर्ष मां के गर्भ में रहे

सुखदेव जी 12 वर्ष मां के गर्भ में रहे

Mon, 28 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
सुखदेव जी 12 वर्ष मां के गर्भ में रहे
प्रभु का स्मरण करते ही कष्ट हो जाएगा दूर
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक सत्यानंद महाराज ने कहा कि सुखदेव जी का जन्म भी एक रहस्य में है। उन्होंने कहा जब भगवान शिव ने पार्वती मां को अमर होने की कथा सुनाने लगे, तो पार्वती माता हुंकारे भरती हैं। कथावाचक ने कहा कि प्रभु का स्मरण करने से ही सभी कष्टों का निराकरण हो जाता है।

कथावाचक भगवान शिव ने देखा की एक तोता वहां बैठा है, जो हुंकारे भर रहा रहा था। भगवान शिव को क्रोध आ गया और बोले की तूने मेरी बिना आज्ञा के अमर कथा का पान किया है। मैं तुझे जीवित नहीं छोडूंगा। भगवान शिव त्रिशूल लेकर उसके पीछे दौड़े। शुक यानि तोता जान बचाने के लिए तीनों लोकों में भागता रहा। वह वेदव्यास जी के आश्रम पहुंचा। वहां पर वेदव्यास जी की पत्नी बाहर कपड़े सूखा रही थीं। उन्हें जभाई आ गई तो तोता सूक्ष्म बनकर उनकी पत्नी के मुख में घुस गया। वह उनके गर्भ में रह गया। भगवान शिव वहां आए और बोले कि मैं इस शुक को जीवित नहीं छोडूंगा। व्यास जी के पूछने पर सारी बात शिव ने बताई। व्यास जी बोले वह अब अमर हो चुका है आप उसे कैसे मार सकते हैं। आप दयावान हैं। आप उसे क्षमा कीजिए। व्यास जी के अनुरोध पर भगवान शिव का गुस्सा शांत हुआ। व्यास जी की पत्नी के गर्भ में शुकदेव जी को 12 वर्ष हो गए, लेकिन बाहर नहीं निकले। क्योंकि उन्हें डर था अगर मैं संसार में आया तो भगवान की माया के चपेट में आ जाऊंगा। कथा आयोजनकर्ताओं में ब्रजेश रस्तोगी, सुरेंद्र बंसल, मूलचंद सैनी, राकेश गोपाल सिंगल, गोपाल सैनी, पवन गुप्ता, राजा कर्णवाल, राजीव गुप्ता, राजपाल सैनी, प्रेम विजय सिंघल, महेश चंद शर्मा, सतीश खटीक, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-----------
सुशील
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed