फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जिले में हाईअलर्ट, धारा 144 लागू

जिले में हाईअलर्ट, धारा 144 लागू

Sat, 26 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
जिले में हाईअलर्ट, धारा 144 लागू
मुजफ्फरनगर। हरियाणा के पंचकूला में कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार देने के बाद हरियाणा, पंजाब में भड़की हिंसा को देखते हुए जनपद में भी हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। जनपद में धारा 144 लागू कर दी गई है। एसएसपी ने तमाम थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि देर रात तक जनपद में विरोध प्रदर्शन की सूचना नहीं है। बावजूद पुलिस डेरा समर्थकों पर नजर रखे हुए है। डेरा समर्थकों के नाम चर्चा घरों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के मामले को लेकर जिला पुलिस प्रशासन दो दिनों से ही सतर्क है। शुक्रवार दोपहर बाद कोर्ट के निर्णय के बाद विरोध स्वरूप डेरा समर्थकों द्वारा पंचकूला में किए गए बवाल और उसके बाद हरियाणा, पंजाब में भड़की हिंसा को देखते हुए एसएसपी अनंत देव ने जिले में अलर्ट घोषित कर दिया है। सभी चीता मोबाइलों को क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तमाम थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए हर स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा गया है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि पंजाब, हरियाणा की हिंसा को देखते हुए जिले में हाईअलर्ट घोषित किया गया है। जिले में शांति है, किसी प्रकार का विरोध सामने नहीं आया है। बावजूद पुलिस हर स्थिति के साथ डेरा समर्थकों पर नजर रखे हुए हैं। कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन


नाम चर्चा घर पर ताले लटके
- पुलिस बल तैनात, समर्थक भूमिगत
फोटो...
मुजफ्फरनगर। डेरा प्रमुख राम रहीम के जेल जाने और हरियाणा, पंजाब आदि स्थानों पर हिंसा भड़कने की जानकारी के बाद शहर के डेरा समर्थक भूमिगत हो गए हैं। शहर और गांधी कालोनी स्थित नाम चर्चा घर पर ताले लटक गए। देर शाम इन नाम चर्चा घरों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डेरा समर्थक नरेंद्र वर्मा के अनुसार शहर में करीब पांच हजार समर्थक हैं, जिनमें से करीब डेढ़ हजार लोग सक्रिय समर्थक हैं जबकि जनपद में डेरा अनुयाइयों की संख्या दस हजार से अधिक है। बताया गया है कि कुछ समर्थक हरियाणा गए हुए हैं, जिनमें कृष्णापुरी के समर्थक भी शामिल हैं। वहां हिंसा भड़कने से उनके परिजन चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई ट्रेन रद्द, यात्री परेशान
मुजफ्फरनगर। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद पंजाब और हरियाणा में भड़की हिंसा को देखते हुए रेलवे ने पंजाब जाने वाली अधिकांश ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कई ट्रेनों का संचालन अंबाला और सहारनपुर तक कर दिया है। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि इस मार्ग पर चलने वाली शालीमार, कालका पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन सहारनपुर तक किया गया है। जालंधर एक्सप्रेस का संचालन अंबाला तक करने की घोषणा की गई थी, मगर हिंसा को देखते हुए उसे सहारनपुर तक ही चलाया जाएगा। ढाई घंटे तक यह ट्रेन खतौली में खड़ी रही। उधर, अचानक शालीमार समेत अन्य ट्रेन रद्द होने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed