{"_id":"59612f154f1c1bf2558b4786","slug":"191499541269-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस फोर्स की आसमान से निगहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस फोर्स की आसमान से निगहबानी
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन के साथ पुलिस महकमा भी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। आला अफसर सड़क पर उतरकर माहौल को परखने के साथ निगरानी का रिहर्सल कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा में जिले को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। शनिवार को आला अधिकारियों ने आरएएफ के साथ शहर में सुरक्षा व्यवस्था के तहत फ्लैग मार्च किया। कांवड़ यात्रा में आसमान से निगहबानी के साथ फोर्स मार्ग पर कदमताल करेगी। जिला प्रशासन ने पीएसी, आरएएफ की कई कंपनियां मांगी हैं।
कांवड़ यात्रा सोमवार से शुरू होगी। जनपद को दिल्ली और हरिद्वार का सेंटर माना गया है। यहां पर आने-जाने वाले शिवभक्तों की अधिक भीड़ रहती है। लाखों की तादाद में शिवभक्त कांवड़ लेकर जिले से गुजरे थे। इस बार कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। ऐसे में भीड़ का दबाव अधिक रहेगा। प्रशासन के साथ पुलिस फोर्स की भी जिम्मेदारी बढ़ गई है। शनिवार को एसपी सिटी ओमबीर सिंह, ट्रेनी आईपीएस मणिलाल पाटीदार ने आरएएफ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर शिवचौक से अस्पताल तिराहे तक फ्लैग मार्च निकाला। आला अफसरों ने शहर में ड्रोन कैमरा चलाकर माहौल परखा है, जबकि फोर्स ने सड़कों पर कदमताल कर सुरक्षा का रिहर्सल किया। वहीं, आला अधिकारियों ने जिले की सभी सीमाओं पर भी अलर्ट जारी किया है। यहां पर पुलिस फोर्स को चौकस करने के साथ बिंदुवार जानकारियां लगातार अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ मार्ग की सड़क बंटेगी
मुजफ्फरनगर। जिन मार्ग से शिवभक्त कांवड़िये जल लेकर गुजरेंगे। उस मार्ग को दो भागों में बांटा जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका को कमान दी गई है। पालिका प्रशासन सड़क को दो भागों में बांटने के लिए बेरिकेडिंग करा रहा है। इन मार्गों पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति रखी जाएगी। विद्युत आपूर्ति के झटका देने पर स्ट्रीट लाइटों को जनरेटर से चलाया जाएगा।