{"_id":"595fe2ec4f1c1bf4718b45bf","slug":"191499456236-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी कर एसएसपी के पास पहुंचा प्रेमी युगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी कर एसएसपी के पास पहुंचा प्रेमी युगल
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले प्रेमी युगल ने आर्य समाज में जाकर विवाह रचा लिया। इसके बाद प्रेमी युगल ने एसएसपी दफ्तर पहुंच कर परिजनों से जान का खतरा बता कर सुरक्षा की गुहार लगाई।
नईमंडी निवासी युवती और आदर्श कालोनी निवासी युवक शुक्रवार दोपहर एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। बताया कि दोनों ग्रेजुएट और बालिग हैं। अपनी मर्जी से उन्होंने शादी की है। जिसका लड़की के परिजन विरोध कर रहे हैं, जबकि लड़के के परिजनों को कोई ऐतराज नहीं है। युवती ने आरोप लगाया कि गत दिवस बृहस्पतिवार को उसके माता-पिता और भाई ने उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। वह जान बचा कर अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। शुक्रवार सुबह उन्होंने आर्य समाज में शादी की। इसके बाद वे सुरक्षा लेने एसएसपी ऑफिस पहुंचे। एसएसपी ने नईमंडी इंस्पेक्टर को इन्हें आवश्यक सुरक्षा प्रदान करने के आदेश दिए हैं।