{"_id":"595d34e84f1c1b87098b466e","slug":"191499280616-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने जीएसटी हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने जीएसटी हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने जीएसटी हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। डीए जीएस प्रियदर्शी ने वाणिज्य कर कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यापारियों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम ने व्यापारियों के लिए बैठने की कुर्सी और हवा के लिए पंखे बढ़ाने के निर्देश दिए।
व्यापारियों की जीएसटी से संबंधित समस्याओं का निराकरण हेल्प डेस्क के माध्यम से किया जा रहा है। हेल्प डेस्क सही काम कर रही है या नहीं, इसे देखने को लेकर डीएम ने बुधवार को अचानक वाणिज्य कर कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। हेल्प डेस्क अधिकारियों और कर्मचारियों से उनकी प्रक्रिया के बारे में पूछा। डीएम ने मौके पर मौजूद व्यापारियों से पूछा कि उन्हें हेल्प डेस्क से कोई शिकायत तो नहीं है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह हेल्प डेस्क का ऐसा काउंटर बनाएं, जिसमें बैठकर व्यापारी अपना काम कर सकें। जीएसटी का प्रचार-प्रसार सुचारु होना चाहिए। इस अवसर पर जेसी एसएस गोयल, डिप्टी कमिश्नर केएम मिश्रा, नोडल ऑफिसर डीएस गौतम, डेस्क प्रभारी एपी सिंह मौजूद रहे।