{"_id":"5957f54d4f1c1ba2468b4a23","slug":"191498936653-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी लड़ाई जीती, आधी है बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी लड़ाई जीती, आधी है बाकी
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। केंद्र की मोदी सरकार ने नोटबंदी के बाद जीएसटी पर बड़ा फैसला लेकर बाजार को भी बदल दिया है। वाणिज्यकर विभाग में जीएसटी दिवस मनाया गया। अधिकारियों ने कहा कि जीएसटी की आधी लड़ाई लागू होने पर जीत ली गई है, जबकि आधी लड़ाई इसके सफल क्रियान्वयन कर लड़ी जाएगी। उन्होंने व्यापारियों को जीएसटी के नियम, तरीके सरलतम रूप में समझाने पर जोर दिया।
सिटी सेंटर स्थित वाणिज्य कर कार्यालय में एक जुलाई को जीएसटी दिवस के रूप में मनाया गया। ज्वाइंट कमिश्नर एसएस गोयल ने कहा कि जीएसटी व्यापार के लिए बेहद सरल और फायदे के लिए हैं। नोडल अधिकारी डीएस गौतम ने कहा कि जीएसटी एक पारदर्शी प्रणाली है, जो कि पूरे देश में एक समान होगी। जीएसटी लागू कर आधी लड़ाई जीती गई है, जबकि आधी लड़ाई इसके सफल क्रियान्वयन होने पर जीती जाएगी। वरिष्ठ अधिवक्ता अमरकांत गुप्ता ने कहा कि जीएसटी थीम पर एक क्विज प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें व्यापारियों ने भी हिस्सा लेकर जीएसटी के बारे में जानकारी ली। व्यापारी रईस, फुरकान, विनीत जैन, अंकुर गुप्ता ने जीएसटी पर सही उत्तर दिया। कार्यक्रम में सहायक कमिश्नर वंदना सिंह, डिप्टी कमिश्नर केएम मिश्र, वीपी सिंह, एके सिंह, पीयूष सिंह, ओपी रतूड़ी, मोहम्मद युसूफ, हरेंद्र मिश्रा, सुधा वर्मा, अखंड प्रताप सिंह, राजेश सेठ, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।