{"_id":"59515cdb4f1c1b72258b45fb","slug":"191498504411-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोवाइडर पर फिर चढ़ी बस, 12 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोवाइडर पर फिर चढ़ी बस, 12 यात्री घायल
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिवाइडर पर फिर चढ़ी बस, 12 यात्री घायल
मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर बने डिवाइडर दुर्घटना के कारण बन रहे हैं। डिवाइडर पर रविवार रात फिर मेरठ डिपो की एक रोडवेज बस के डिवाइडर पर चढ़ने से एक दर्जन यात्री घायल हो गए।
दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मीरापुर क्षेत्र में सैनी भट्ठे तिराहे और मोंटी तिराहे पर लोक निर्माण विभाग की ओर से यातायात सुचारु चलाने के लिए डिवाइडर बनाए गए हैं, लेकिन ये डिवाइडर लगातार दुर्घटनाओं के कारण बन रहे हैं। शनिवार रात साहिबाबाद डिपो की बस मोंटी तिराहे पर डिवाइडर पर टकराई थी, जिसमें दो दर्जन यात्री घायल हुए थे। रविवार रात इसी तरह फिर हादसा हुआ। सैनी भट्ठा तिराहे पर बिजनौर की ओर से आ रही मेरठ डिपो की बस रात्रि करीब एक बजे किसी वाहन को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में एक दर्जन यात्रियों को चोटें आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस से घायलों को बिजनौर भर्ती कराया। दुर्घटना के कारण बस में फंसे लोगों को निकालने में आसपास के ढाबों के कर्मचारियों ने भी सहयोग किया।