फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   त्यौहार पर दर्जनभर मोहल्लों में अंधेरा

त्यौहार पर दर्जनभर मोहल्लों में अंधेरा

Sun, 25 Jun 2017 12:51 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
त्यौहार पर दर्जनभर  मोहल्लों में अंधेरा
पालिका प्रशासन का दावा हवाई साबित
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। माह-ए-रमजान में बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखने का पालिका प्रशासन का दावा हवाई साबित हुआ। त्योहार नजदीक है, लेकिन दर्जनभर मोहल्लों में बिजली व्यवस्था चौपट पड़ी है। पथप्रकाश से लेकर सफाई का भी बुरा हाल है। शनिवार को नागरिकों और सभासदों ने एकत्र होकर पालिका प्रशासन, प्रशासन के समक्ष समस्याएं रखी हैं। रविवार तक व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग की है।

ईद का त्योहार नजदीक है। ऐसे में मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में इसकी तैयारियां जोरों पर है। कई वार्ड में सफाई, बिजली-पानी की किल्लत से जीना मुहाल है। शनिवार को सभासद अन्नू कुरैशी, शाहिद राजा, असद जमा और सभासद के पति नदीम खां, नौशाद खां और मुफ्ती जुल्फिकार व शहरकाजी जहीर आलम ने पालिका प्रशासक सुनील कुमार सिंह से मुलाकात की। शहरकाजी ने कहा कि ईद की तैयारी के बावजूद मुस्लिम क्षेत्रों में न तो सफाई की व्यवस्था उचित की गई है और न ही स्ट्रीट लाइटें सही की गई हैं। दिन ढलते ही वार्डों में अंधेरा पसर जाता है। ऐसे में नागरिकों को खासी परेशानियां हो रही हैं। कार्यवाहक ईओ डॉ आरएस राठी ने कहा कि पालिका के पास सामान उपलब्ध नहीं है। जिन वार्डों में सीएफएल लगी हैं, उस कंपनी ने आपूर्ति बंद कर दी है। जिस कारण कार्य करने में परेशानी बनी हुई है। इस पर पालिका प्रशासक ने पालिका अधिकारियों को रविवार तक मुस्लिम क्षेत्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed