फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   190 people applied for the scheme, 46 approved

योजना में 190 लोगों ने आवेदन किया, 46 स्वीकृत

Mon, 14 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
190 people applied for the scheme, 46 approved
योजना में 190 लोगों ने आवेदन किया, 46 स्वीकृत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में 190 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें 46 लोगों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। बैंक 19 लोगों को ऋण जारी करते हुए सरकार की 80 लाख की छूट का लाभ दे चुके हैं। इन लाभार्थियों को सरकार की ओर से दो करोड़ 43 लाख की छूट सब्सिडी के रूप में दी गई है।

जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी के साथ जिले में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 32 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से आठ आवेदन जांच के बाद स्वीकार किए गए है। इन आठ लाभार्थियों को 30 लाख की सब्सिडी सरकार देगी। ऋण दाताओं को रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार 25 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है। हालांकि मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना और प्रधानमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का जिले का रिजल्ट अच्छा नहीं है। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में 67 लोगों ने आवेदन किया था, 38 लोगों के आवेदन स्वीकृत हुए, बैंकों ने केवल पांच को ही स्वीकृति दी। इनमें से अब तक केवल दो लोगों को ही ऋण मिल सका है। प्रधानमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में 117 लोगों ने आवेदन किया, 43 को स्वीकृति मिली। बैंकों ने केवल पांच को ही ऋण जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed