{"_id":"5cd9b3e0bdec2207801a6015","slug":"181557771232-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़मुक्तेश्वर एसएचओ के घर धरना देने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़मुक्तेश्वर एसएचओ के घर धरना देने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर एसएचओ के घर धरना देने का प्रयास
भोपा (मुजफ्फरनगर)। हापुड़ जिले के थाना गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट क्षेत्र में एसएचओ आरके राठी पर घर में घुसकर महिलाओं से बदसलूकी का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं व ब्रजघाट से आए पीड़ितों ने एसएचओ के भोपा स्थित आवास पर धरना देने का प्रयास किया। थाना पुलिस ने सभी को जौली गंगनहर चौकी पर रोक लिया, जिस पर वहीं धरना शुरू कर दिया गया। घंटों बाद एसएचओ के बड़े भाई ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। जिसके बाद मामले का पटाक्षेप हो गया।
जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट क्षेत्र निवासी ग्रामीण व महिलाएं सोमवार सुबह भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ जनपद में पहुंचे जहां से उन्होंने गढ़मुक्तेश्वर एसएचओ आरके राठी के भोपा स्थित आवास पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा कर दी और भोपा की तरफ रवाना हो गए। हापुड़ से आए ग्रामीणों का कहना था कि ब्रजघाट क्षेत्र निवासी सुशील ने विगत दो अप्रैल को अपनी पत्नी कृष्णा देवी के नाम एक आश्रम का बैनामा जनपद बंदायू निवासी ओमप्रकाश से कराया था। आरोप लगाया कि कुछ दिन बाद ब्रह्म स्वरूप नामक व्यक्ति ने फर्जी वसीयत पेश कर थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस से सांठगांठ कर सुशील पर आश्रम के ताले तोड़कर चोरी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने बिना जांच के ही सुशील को जेल भेज दिया। इसके सदमे में सुशील की पत्नी कृष्णा देवी की भी मौत हो गई। आरोप है कि दस मई को इंस्पेक्टर आरके राठी टीम के साथ सुशील के घर पहुंचे और वहां मौजूद महिलाओं से मारपीट करते हुए घर में जमकर तोड़फोड़ की।
ब्रजघाट क्षेत्र के ग्रामीण सुशील के परिजनों व भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को एसएचओ आरके राठी के भोपा स्थित आवास पर धरना देने चल दिए। सूचना पर भोपा इंस्पेक्टर एमएस गिल जानसठ, सिखेड़ा व ककरौली थाना पुलिस के साथ पहुंचे और सभी लोगों को जौली चौकी पर ही रोक लिया। जिस पर ग्रामीणों ने वहीं धरना शुरू कर दिया। ब्रजघाट से आए लोगों ने न्याय नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी गई। उधर, हंगामे के बाद आखिरकार इंस्पेक्टर आरके राठी के बड़े भाई नरेंद्र राठी धरनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। भाकियू नेता योगेश शर्मा ने कहा है कि 15 मई को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की सिसौली में होने वाली पुण्यतिथि कार्यक्रम में इस मामले को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। धरना देने वालों में ब्रजघाट से आए प्रवीण ढाका, मधुसूदन, मनमोहन, सविता, निधि, विनीता, गीता, रूपल, गुड्डू, तरसपाल, हरेंद्र, ओमप्रकाश, इंद्रपाल व सत्येंद्र चौहान के साथ ही भाकियू ब्लाक अध्यक्ष विकास रहमतपुर, बिट्टू प्रधान, बाबूराम, हवा सिंह, सलमान व ओमवीर आदि रहे।
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या
भोपा। कस्बा निवासी युवक ने सोमवार देर रात गृहक्लेश के चलते जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे डॉक्टर के यहां ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि युवक शराब पीने का आदी था। जिसे लेकर उसका परिजनों व पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। संभवत: इसी गृहक्लेश के चलते युवक ने जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। देर रात तक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने या न कराने को लेकर परिजनों का मंथन चल रहा था।