फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   देवबंद व नागल के 158 राशन डीलरों को पीओएस मशीन वितरित

देवबंद व नागल के 158 राशन डीलरों को पीओएस मशीन वितरित

Wed, 24 Apr 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
देवबंद व नागल के 158 राशन डीलरों को पीओएस मशीन वितरित
देवबंद व नागल के 158 राशन डीलरों को पीओएस मशीन वितरित
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाई गई योजना के अंतर्गत बुधवार को देवबंद एवं नागल ब्लाक के 158 डीलरों को इलेक्ट्रानिक पीओएस मशीन का वितरण किया गया।
खंड विकास कार्यालय सभागार में पूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्र ने राशन विक्रेताओं को इलेक्ट्रानिक पीओएस मशीन का वितरण किया। उन्होंने डीलरों को बताया कि इस मशीन के माध्यम से राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। राशन कार्ड धारक का अंगूठा स्कैन कर यह मशीन राशन कार्ड का ब्यौरा और उक्त राशन कार्ड पर मिलने वाले यूनिट की जानकारी देगी। जिसका सीधा लाभ कार्ड धारकों को पहुंचेगा। इससे राशन वितरण की अनियमितताएं भी समाप्त हो जाएंगी। इस मौके पर डिवीजनल मैनेजर श्रवण कुमार, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंकुर शर्मा और अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेपल्स एकेडमी में छात्रों व प्रशिक्षक को सम्मानित किया
देवबंद। मेपल्स एकेडमी में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 11वीं कक्षा की छात्रा विदुषी नामदेव, पांचवीं के अविरल नामदेव और उनके प्रशिक्षक बसंत उपाध्याय को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डा. चित्रा जोशी ने बताया कि प्रशिक्षक बसंत उपाध्याय के प्रशिक्षण में विदुषी व अविरल समय-समय पर होने वाली राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेकर पदक जीतते रहते हैं। इसी श्रृंखला में उक्त छात्रों ने विगत दिन गाजियाबाद में संपन्न प्रतियोगिता में रंजीत मिक्स मार्शल आर्ट्स एवं सेल्फ डिफेंस एकेडमी ऑफ इंडिया द्वारा स्पोर्ट्स गौरव अवार्ड देकर सम्मानित किया गया था। प्रधानाचार्य छात्रों द्वारा अवार्ड जीतकर लाना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने अन्य छात्रों को उक्त खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed