{"_id":"5cbe01a9bdec22140d56c71d","slug":"181555956137-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में भिंडी 80 और करेला 50 रुपये किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में भिंडी 80 और करेला 50 रुपये किलो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में भिंडी 80 और करेला 50 रुपये किलो
मुजफ्फरनगर। मौसम में हो रहे बदलाव के साथ सब्जियों कीमत में भी उतार चढ़ाव हो रहा है। गर्मी के दिनों में आने वाली सब्जियों की भरमार होनी शुरू हो गई है। तोरी और भिंडी के रेट में पिछले कुछ दिनों से इजाफा हुआ है।
सर्दी के मौसम की सब्जियां बाजार से धीरे-धीरे कम हो रही हैं और गर्मी के सीजन की सब्जियां आनी शुरू हो गई हैं। गर्मी की शुरुआत में दूसरे प्रदेशों से सब्जियां आ रही थी, इसलिए उनके दाम बढ़े हुए थे। अब स्थानीय स्तर पर उगाई जाने वाली सब्जियां आने लगी हैं। गंगा खादर समेत अन्य कई नदियों के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सब्जियों की खेती होती हैं। यहां उगाई जाने वाली सब्जियों के बाजार में आते ही दामों में गिरावट आनी शुरू हो गई है। सब्जी विक्रेता विपिन कुमार का कहना है कि जिले में आजादपुर मंडी से जिले में सब्जी आती है, लेकिन धीरे-धीरे स्थानीय सब्जी की आवक बढ़ऩे लगी है। इससे मौसमी सब्जियों के दामों में गिरावट आने लगी है। सब्जी विक्रेता सुभाष चंद का कहना है कि भिंडी 80 रुपये और अरबी भी लगभग 50 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। अन्य सब्जियों के दाम कम हो रहे हैं।