{"_id":"5cb8c21dbdec2214560137a3","slug":"181555612189-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक शराब पीने से होटल कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक शराब पीने से होटल कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। होटल पर काम करने वाले एक युवक की अधिक शराब पीने से मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र वहलना के पास एक होटल में हवल सिंह उर्फ बहादुर पुत्र केशव निवासी पौड़ी गढ़वाल बर्तन साफ करने का कार्य करता था। बुधवार रात में अचानक उसकी मौत हो गई। होटल मालिक ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि हवल सिंह ने रात्रि में अधिक शराब पी थी। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।
अश्लील हरकत करने वाला दबोचा
मुजफ्फरनगर। कालेज की छत पर चढ़कर महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करने वाले युवक को मोहल्ले के लोगों ने दबोच लिया, जबकि दो साथी मौके से फरार हो गए। थाना सिविल लाईन क्षेत्र के एक कालेज की छत पर चढ़कर तीन युवक आए दिन महिलाओं की ओर अश्लील हरकतें करते थे। मोहल्ले के लोग काफी परेशान थे। बृहस्पतिवार को जब युवक कालेज की छत पर चढ़े , तभी मोहल्ले के लोगों ने उन्हें घेर लिया। लोगों ने एक आरोपी युवक को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। जबकि उसके साथियों की तलाश की जा रही है। तीनों युवक नाबालिग बताए गए हैं।