फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पहले मतदान, बाद में सारे काम

पहले मतदान, बाद में सारे काम

Wed, 03 Apr 2019 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
पहले मतदान, बाद में सारे काम
बुढ़ाना। देश की सुदृढ़ व्यवस्था के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना मतदान करना चाहिए। महिलाएं पहले मतदान करें, बाद में घर का काम करें। कस्बे के मेपल्स अकादमी के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने मतदान की शपथ लेते हुए देश के सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

अमर उजाला के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कस्बे के मेपल्स अकादमी में शिक्षक व शिक्षिकाओं को मतदान की शपथ दिलवाई गई। प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान अनिवार्य अंग है। व्यक्ति का सर्वप्रथम उसका मतदान का अधिकार है। हमें देश की उन्नति के लिए तथा सुदृढ़ व्यवस्था के लिए सही व्यक्ति को अपना मतदान करना चाहिए। हमें अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए। विद्यालय के एमडी राजीव गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय महापर्व में हम सभी को अपना मतदान करके अपनी उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने पहले मतदान, बाद में काम करने का नारा दिया।
विज्ञापन


देश की उन्नति के लिए हमारा नेता संस्कारवान व सर्वगुण संपन्न होना चाहिए। वह जनता के प्रति जागरूक हो। हमें अपने मतदान का उचित प्रयोग कर देश के विकास में भागीदार बनना चाहिए। - ऋतु शर्मा, कोआर्डिनेटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मतदान करना सभी का अधिकार है। हमारा नेता सच्चा और देश भक्त होना चाहिए। जनता की भलाई के लिए कार्य करें। सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखते हुए कार्य करने वाली सरकार होनी चाहिए। - सोमेंद्र सिंह, अध्यापक
- लोकतंत्र में हमें मतदान का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। अच्छी सरकार चुनने के लिए मतदान अवश्य करें। सरकार ऐसी होनी चाहिए जो सभी देेशवासियों को आगे बढ़ाए तथा देश का विकास करें। - सविता रानी, अध्यापिका
- लोकतंत्र में व्यक्ति का सर्वप्रथम अधिकार उसका मतदान है। जिसका सभी प्रयोग करते हुए सुदृढ़ व मजबूत सरकार बनाने में सहयोग करें। - संगीता पाठक, अध्यापिका।

- मतदान हर व्यक्ति का पहला अधिकार है। मैं ऐसी सरकार का समर्थन करती हूूं जो देश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करें। - दीप शिखा कौशिक, अध्यापिका।
- मतदान जरूर करना चाहिए। ऐसी सरकार का चुनाव करना चाहिए, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ हो। सभी धर्मों का सम्मान करते हुुए देश का विकास करें। - मंजू मित्तल, अध्यापिका।
- ऐसी सरकार जो जहां महिलाओं के सारे अधिकार दिलाए। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएं। - शिवलाल, अध्यापक।
- हमारा नेता सच्चा और पूर्णत: देश के लिए समर्पित होना चाहिए। जनता व देश हित की बात सोचे। - लोकेंद्र सिंह, अध्यापक।
- हमारे देश का नेता पढ़ा लिखा, जुझारू, सशक्त, कर्मठशील होना चाहिए। हमें ऐसी ही व्यक्ति को अपना मतदान करना चाहिए। - मुकुल मिश्रा, अध्यापक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed