फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नदवी को राय रखने का अधिकार नहीं : उलमा

नदवी को राय रखने का अधिकार नहीं : उलमा

Fri, 08 Mar 2019 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
नदवी को राय रखने का अधिकार नहीं : उलमा
देवबंद (सहारनपुर)। श्रीश्री रविशंकर के साथ अयोध्या विवाद में समझौते की कोशिश करने वाले और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से निकाले गए दारुल उलूम नदवातुल उलमा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मौलाना सलमान नदवी के अयोध्या के हवाले से विवादित बयान कि इस्लामी शरीयत मस्जिद शिफ्ट करने की इजाजत देती है पर उलमा ने सख्त नाराजगी जताई है। उलमा का कहना है कि नदवी न तो कोई शरई आदमी हैं और न ही संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं इसलिए उन्हें इस तरह की राय रखने का कोई हक नहीं है। मजलिस इत्तेहाद-ए-मिल्लत के प्रदेशाध्यक्ष मुफ्ती अहमद गौड़ ने कहा कि मौलाना सलमान नदवी शरीयत के किस जिम्मेदार पद पर बैठे हैं जिससे यह साबित हो सके कि एक व्यक्ति को यह अधिकार हो सके कि मस्जिद को शिफ्ट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को पूरी कौम ने जिम्मेदारी दी हुई है कि वो पर्सनल लॉ में बदलाव करके फैसला ले और जब भी कानून को किसी बात की जरुरत पड़े तो वह अदालत में मजबूती के साथ अपना पक्ष रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed