{"_id":"5c44bfdabdec224ba94b61b7","slug":"181548009434-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं से आगे बढ़ती प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं से आगे बढ़ती प्रतिभाएं
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं से आगे बढ़ती प्रतिभाएं
शाहपुर। क्षेत्र के गांव सोरम में जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता विवेक बालियान ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। खेलों के माध्यम से शारीरिक व मानसिक विकास होता।
खेल प्रशिक्षक मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। कबड्डी में बालक वर्ग में काकड़ा ने प्रथम व सोरम ने द्वितीय, बालिका वर्ग में रसूलपुर जाटान ने प्रथम व सोरम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीरंदाजी में बालक वर्ग में वेदांत, हर्ष, कपिल, गौतम व प्रयाग ने जीत हासिल की। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में स्वीटी ने प्रथम, नुसरत ने द्वितीय व मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में मोहित ने प्रथम, सागर ने द्वितीय व योगेश ने तृतीय स्थान पाया। उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ियों का चयन जिलास्तर के लिए किया गया है। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष मांगेराम, ग्राम प्रधान करणबीर सिंह , बालेंद्र चौधरी , कृष्णकुमार , विपिन बालियान आदि मौजूद रहे ।
गणतंत्र दिवस पर घोषित होगा परिणाम
शाहपुर। क्षेत्र के गांव गढ़ी बहादुरपुर में सामाजिक संस्था परम तत्व द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 125 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में परिषदीय व मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। संस्था के पदाधिकारी नितिन चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों का बौद्धिक विकास करने के साथ उनको प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता का परिणाम गणतंत्र दिवस पर घोषित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सुमित चौधरी , राहुल चौधरी , अंकित चौधरी के अलावा शिक्षक इरशाद सलमानी , कपिल तोमर , श्रीपाल , रमित सैनी व अशोक कुमार आदि का सहयोग रहा।