फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मदनी का इस्तीफा नामंजूर होने पर उलमा ने जताई खुशी

मदनी का इस्तीफा नामंजूर होने पर उलमा ने जताई खुशी

Fri, 18 Jan 2019 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
मदनी का इस्तीफा नामंजूर होने पर उलमा ने जताई खुशी
देवबंद (सहारनपुर)। मौलाना महमूद मदनी का इस्तीफा नामंजूर किए जाने को लेकर जहां उलमा ने खुशी का इजहार किया। वहीं जमीयत उलमा-ए-हिंद की स्थानीय यूनिट की बैठक में वक्ताओं ने मदनी के महासचिव पद पर बने रहने को बहुत जरूरी बताया है।
विज्ञापन

जमीयत उलमा-ए-हिंद के महासचिव पद से मौलाना महमूद मदनी द्वारा दिए गए इस्तीफे को नामंजूर किए जाने को लेकर ऑल इंडिया दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक व आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि आज के नाजुक दौर में कौम और मिल्लत को रहनुमाओं की सख्त जरूरत है ऐसे में मौलाना महमूद मदनी का इस्तीफा दिए जाना गलत फैसला था। उन्हें इस पर गौर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मदनी का इस्तीफा नामंजूर किया जाना खुशी की बात है। इसलिए मदनी समेत पूरी जमीयत को इस पर गंभीरता से विचार मंथन करना चाहिए। साथ ही मदनी को चाहिए कि वह अपने इस्तीफे को वापस लेकर कौम की खिदमत के अपने काम को बदस्तूर जारी रखें। उधर, मोहल्ला गुज्जरवाड़ा में आयोजित हुई जमीयत उलमा-ए-हिंद की स्थानीय यूनिट की बैठक में उपाध्यक्ष चौधरी सादिक ने कहा कि मौलाना मदनी ने जिस जिम्मेदारी के साथ कौम और मिल्लत की सेवा कर रहे हैं वो अपने आपमें मिसाल है और उनसे पूरी कौम को फायदा पहुंच रहा है। अगर मौलाना मदनी जमीयत उलमा-ए-हिंद के महसचिव पद से त्यागपत्र देते हैं तो यह जमीयत और मिल्लत के लिए बड़े नुकसान का सबब बनेगा। चौधरी सादिक ने कहा कि जमीयत अध्यक्ष कारी उस्मान मंसूरपुरी किसी भी कीमत पर मदनी का इस्तीफा स्वीकार न करें। अध्यक्षता हाजी मुनशाद व संचालन सादिक सिद्दीकी ने किया। इस मौके पर कारी जुबैर, महमूद, मो. सरवर, सागर, मुकीम, जबरुद्दीन, मान्ना चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मदनी को दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा का सदस्य बनाए जाने की चर्चा
देवबंद। मौलाना महमूद मदनी ने महासचिव पद से इस्तीफा क्या दिया कि तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बृहस्पतिवार को मौलाना मदनी के दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा के सदस्य बनाए जाने की चर्चा शुरू हो गई। इतना ही नहीं अफवाहों में कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी को दारुल उलूम का मोहतमिम तक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed