फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एक बार फिर बढ़ने लगे बेरोजगारों के पंजीकरण

एक बार फिर बढ़ने लगे बेरोजगारों के पंजीकरण

Thu, 10 Jan 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
एक बार फिर बढ़ने लगे बेरोजगारों के पंजीकरण
बेरोजगारी भत्ते की जानकारी पर सतर्क हुए युवा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बेरोजगारी भत्ते की आस में जिला सेवायोजन कार्यालय में एक बार फिर से पंजीकरण बढ़ने लगे हैं। युवाओं को उम्मीद है कि केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव से पूर्व इस योजना की घोषणा कर सकती है। वह इसके लाभ से वंचित न रह जाए, इसके लिए पहले से ही रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं।

कुछ दिन पूर्व भारत सरकार ने बेरोजगारों को निर्धारित भत्ता देने को लेकर चर्चा की थी। इसका पता लगते ही युवा सतर्क हो गए हैं। जिला स्तर पर भी इसका असर दिखने लगा है। दरअसल सपा सरकार में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की योजना शुरू की थी। इससे अचानक सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराने वालों का तांता लग गया था। उस समय जिले में बेरोजगारों के पंजीकरण का आंकड़ा 25 हजार को पार कर गया था। बाद में यह योजना बंद हो गई तो पंजीकरण भी नहीं हुए। इन समय सेवायोजन कार्यालय में 24320 बेरोजगार पंजीकृत हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी यूएन शुक्ला बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों से पंजीकरण के लिए युवा आने लगे हैं। रोजाना करीब आठ से दस युवा बेरोजगारी भत्ता योजना की जानकारी लेने और पंजीकरण कराने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस तरह की कोई योजना नहीं है। लेकिन युवा पंजीकरण करा रहे हैं।
विज्ञापन


सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण की स्थिति
कुल पंजीकरण : 24,320
सामान्य वर्ग : 6,769
अनुसूचित जाति : 6,774
अन्य पिछड़ा वर्ग : 10,777
दिव्यांग : 394
महिला : 4,302
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed