फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जमीयत की फैक्टरी का प्रोडक्ट हैं पकड़े गए संदिग्ध आतंकी: फरहा

जमीयत की फैक्टरी का प्रोडक्ट हैं पकड़े गए संदिग्ध आतंकी: फरहा

Mon, 31 Dec 2018 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
जमीयत की फैक्टरी का प्रोडक्ट हैं पकड़े गए संदिग्ध आतंकी: फरहा
जमीयत की फैक्टरी का प्रोडक्ट हैं पकड़े गए संदिग्ध आतंकी: फरहा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। तीन तलाक की मुख्य याचिकाकर्ता व सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता फरहा फैज ने इसबार जमीयत उलमा-ए-हिंद को लेकर विवादित बयान दिया है। फराह फैज ने कहा कि जमीयत संदिग्ध आतंकियों को कानूनी मद्द दे रही है। क्योंकि यह लोग इसी फैक्टरी का प्रोडक्ट (उत्पादन) है।

रविवार को देवबंद में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचीं फरहा फैज ने एटीएस द्वारा दहशतगर्दी के इल्जाम में पकड़े गए मुस्लिम नौजवानों को कानूनी मद्द मुहैया कराने पर कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद यदि ऐसे लोगों की मद्द नहीं करेगी तो यह जमीयत पर आंखें तरेरने लग जाएंगे। क्योंकि यह सारे प्रोडक्ट उन्हीं की फैक्टरी से निकले हुए हैं। ऐसे लोगों के समर्थन के कारण ही आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है। जिन लोगों को जमीयत मद्द देने का काम कर रही है, जाहिर है वो आगे चलकर भी इस तरह की गतिविधियों को अंजाम देंगे। क्योंकि उनको पता है कि उनके आका मद्द के लिए उनके पीछे खड़े हुए हैं। फरहा फैज ने कहा कि जमीयत ऐसे लोगों को किसी भी प्रकार की मद्द देकर स्वयं को बेनकाब कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के बहुत से मदरसों को विदेशों से फंडिंग मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed