फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   केंद्र में भाजपा की फिर से सरकार बनेगी-डा. सुधीर सैनी

केंद्र में भाजपा की फिर से सरकार बनेगी-डा. सुधीर सैनी

Sun, 16 Dec 2018 12:19 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
केंद्र में भाजपा की फिर से सरकार बनेगी-डा. सुधीर सैनी
फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी : डा. सुधीर सैनी
विज्ञापन

खतौली। भाजपा कमल संदेश पदयात्रा के समापन पर आयोजित समारोह मेें जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी ने कहा कि केंद्र में भाजपा की फिर से सरकार बनेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार ने जितना विकास कार्य कराए हैं, उतने किसी भी पूर्व की सरकारों ने नहीं कराए। इसलिए जनता में भाजपा के प्रति विश्वास और बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर पदयात्रा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।

नगर के एक बैंक्वेट हाल में शनिवार को आयोजित समारोह में विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लगन, मेहनत और निष्ठा के साथ कमल संदेश पदयात्रा में भाग लिया और घर घर पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस पदयात्रा से जनता के बीच अलग ही संदेश पहुंचा है। क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने पदयात्रा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। समारोह में पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, जिला मंत्री प्रवीण शर्मा, मदन छाबड़ा, सुरेश आर्य, राकेश प्रजापति, सुंदरपाल, योगेंद्र, महेश शर्मा, संदीप कश्यप, मोहन सोम, विनीत ठाकुर, प्रीति चौधरी, विमल चौहान, भरतेश शर्मा, अभिषेक रहेजा, वरदान प्रजापति, दर्पण गुप्ता, अनुज सहरावत, राघव अग्रवाल, विपिन बागड़ी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed